- Horoscope 11 September 2023: वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 10 सितंबर 2023

Horoscope 11 September 2023: वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope 11 September 2023: वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसे गोवत्स द्वादशी और बछ बारस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं गायों की पूजा करती हैं।

आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी रहेगा। ज्योतिष अनुसार आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। जानने के लिए देखिए आज का राशिफल यहां।

मेष राशि

आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

वृष राशि

जॉब में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। मानसिक अवसाद से बचें। ध्यान व योग करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उड़द व गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।

मिथुन राशि

आज का दिन छात्रों के लिए मंगलमय रहेगा। व्यवसाय में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। उड़द व गुड़ का दान करें।

कर्क राशि

जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप रियल स्टेट, बैंकिंग, पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

सिंह राशि

जॉब में उच्चाधिकारियों की किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कन्या राशि

छात्र सफल रहेंगे। आपके वाणी में आकर्षण है। आप जिससे भी मिलते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। मूंग का दान कर्ज से बचाएगा।

तुला राशि

व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता के लिए खूब मेहनत करें व माता सरस्वती जी की उपासना करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। शिव उपासना करें।

वृश्चिक राशि

व्यवसाय को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मंगल ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।

धनु राशि

न्यू जॉब को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। परफॉर्मेंस और बेहतर करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। असत्य से बचें।

मकर राशि

छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। जॉब में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुम्भ राशि

परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें। सुन्दरकाण्ड का पाठ व पीपल को जल अर्पित करते रहें।

मीन राशि

आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद मंगल व पिता का खुश रहना सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। तिल का दान करें।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...