शुक्रवार, 8 सितंबर 2023


-
किम जोंग उन की इस सफलता ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को हैरान कर दिया है। उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिमक और इंटरबैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के बाद अब न्यूक्लियर सबमरीन बनाने में भी सफलता पाई है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि 'हीरो किम कुन ओके' नामक पनडुब्बी को पानी के भीतर से सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए बनाया गया है। पनडुब्बी को लेकर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कितने मिसाइलों को ले जाने और दागने में सक्षम है।
अमेरिकी नौसेना का मुकाबला कर सकेगा उत्तर कोरिया
केसीएनए ने बताया कि बुधवार को पनडुब्बी के जलावतरण समारोह और बृहस्पतिवार को इसके निरीक्षण के दौरान किम ने संतोष व्यक्त किया कि देश ने अमेरिका के उन्नत नौसैनिक हथियारों का मुकाबला करने के लिए अपनी परमाणु हमले करने में सक्षम पनडुब्बी हासिल कर ली है। अमेरिका ने वर्ष 1980 के दशक के बाद पहली बार जुलाई में दक्षिण कोरिया में परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी को तैनात किया था। किम ने कहा कि देश एक परमाणु-संचालित पनडुब्बी पर भी काम कर रहा है और अपनी मौजूदा पनडुब्बियों तथा जहाजों को अद्यतन करने की योजना बना रहा है जिससे वे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए सक्षम हो जाएं। उन्होंने परमाणु-सक्षम सेना के निर्माण को 'अत्यावश्यक' बताया है।
Whatsapp Button works on Mobile Device only
एक टिप्पणी भेजें