- महिला ने कराया अपने प्रेमी का मर्डर, सिर कटा शव पेड़ पर लटकाया | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 4 सितंबर 2023

महिला ने कराया अपने प्रेमी का मर्डर, सिर कटा शव पेड़ पर लटकाया


रनाल के सेक्टर-32-32 थाना क्षेत्र के जंगल में रविवार को युवक का कंकाल पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाला युवक महज 19 साल का था। हत्यारोपियों युवक की निर्मम हत्या कर शरीर से सिर को काटकर साथ ले गए।पुलिस को पेड़ पर सिर कटा कंकाल मिला था।

परिजनों ने लगाए आरोप
परिजनों के मुताबिक युवक ने सहारनपुर की रहने वाली विशेष समुदाय की युवती से शादी की थी। युवती छह माह बाद युवक को छोड़कर चली गई और किसी दूसरे युवक के साथ शादी कर रहने लगी। महिला और उसके दूसरे पति ने मिलकर युवक की हत्या कर शव को जंगल में पेड़ पर लटका दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
शहीद उधम सिंह चौक के पास बूढ़ाखेडा के जंगल में शनिवार को युवक का पेड़ पर लटका शव पुलिस ने बरामद किया था। सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस आकर शव की शिनाख्त कपड़े और मोबाइल से की। युवक के पैर में बचपन का चोट का निशान भी परिजनों ने देखा। मृतक युवक के पिता जलजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे विक्की की उम्र महज 19 साल थी।
उनके बेटे ने सहारनपुर की रहने वाली दूसरे समुदाय की सानिया नाम की युवती से छह माह पहले करनाल के संतोष माता मंदिर में शादी की थी। करीब छह माह तक दोनों शिव कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे, लेकिन बाद में सानिया ने विक्की को छोड़कर यूपी के ही दूसरे लड़के से शादी कर ली। वह शादी करने के बाद शिव कॉलोनी में ही रहने लगे।
किसी बात को लेकर विक्की और सानिया एवं उसके दूसरे पति के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि सानिया और उसके दूसरे पति ने मिलकर विक्की की निर्मम हत्या कर दी। धारदार हथियार से उसका सिर काटा और गमछे से बांधकर शव को जंगल में पेड़ पर लटका दिया। क्योंकि शव से सिर गायब है। उधर, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...