- Meerut:दबोचे गए दो आरोपी, दिल्ली से सप्लाई हो रहा था नकली हार्पिक और डेटॉल सोप | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 13 अगस्त 2023

Meerut:दबोचे गए दो आरोपी, दिल्ली से सप्लाई हो रहा था नकली हार्पिक और डेटॉल सोप

दिल्ली से मेरठ में सप्लाई हो रहे फर्जी ब्रांडेड माल का खुलासा करते हुए मुंबई की कंपनियों के अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी पुलिस की मदद से दो जालसाजों को दबोचा है। दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया है।कंपनी के अधिकारियों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मुंबई की रैकेट बेंस्केर ग्रुप के फील्ड मैनेजर निखिल ठाकुर ने बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न नामचीन कंपनियों के नकली प्रोडक्ट की मॉनिटरिंग करती है। कंपनी को सूचना मिली थी कि मेरठ में कुछ लोग कंपनी के क्लाइंट्स के प्रोडक्ट का नकली माल बेचने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद निखिल ठाकुर ने ब्रह्मपुरी पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ घेराबंदी करते हुए माधवपुरम पुलिया के पास गाड़ी में सवार दो लोगों को रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर नकली हार्पिक और डेटॉल सोप बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने नाम दिल्ली की रोहिणी निवासी रोहित और सुरजीत यादव बताए। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली से नकली माल लेकर मेरठ में सप्लाई करने आए थे। कंपनी के अधिकारी निखिल ठाकुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...