- गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने पर ससुराल वालो ने बहू की हत्या,केला बागान से शव बरामद | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 26 अगस्त 2023

गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने पर ससुराल वालो ने बहू की हत्या,केला बागान से शव बरामद

गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने पर ससुराल वालो ने बहू की हत्या,केला बागान से शव बरामद


जिला के राजेपुर थाना क्षेत्र में केला के बागन से एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनलोगो का आरोप है,कि मृतका 23 वर्षीय चांदनी देवी गर्भवती थी। जिसका जबरन अल्ट्रासाउंड कराया गया।जहां उसके गर्भ में बच्ची होने का पता चलने के बाद उसके ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका की मां नथुनी देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते कहा है,कि गुरुवार की शाम उनकी बेटी की ससुराल से एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद वे लोग बेटी की ससुराल पहुंची तो उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गये थे। उसके बाद स्थानीय राजेपुर थाना पहुंची,और घटना की जानकारी दी,जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू किया तो मृतका के ससुराल से कुछ दूरी पर केले के बागान में पत्ता के नीचे छुपा कर रखा शव बरामद हुआ।मृतका के परिजनो ने बताया कि मृतका चांदनी की चार वर्ष पूर्व राजेपुर थाना क्षेत्र के मधुवाहावृत गांव के शिवजी महतो के पुत्र वीरेन्द्र महतो से शादी हुई थी। लड़के वालो के मांग के अनुसार शादी में दान दहेज दिया गया। इसके बाद भी वे लोग पैसे की डिमांड कर रहे थे।इस बीच मृतका ने एक बच्ची को जन्म दिया।दुसरी बार जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। जिससे गर्भ में लड़की होने का पता चलने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। राजेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की मां ने घटना की जानकारी दी है।मृतका का शव केला के बागान से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वही मृतका की मां के आवदेन पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई तेज कर दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...