सोनीपत के गोहाना में गांव ईशापुर खेड़ी में पड़ोस में घर खरीदने की रंजिश में बाइक सवार पड़ोसी ने घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बच गया।
बाइक सवार हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवक की मां ने थाना बरोदा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश, धमकी देने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पड़ोसी घर खरीदने की रंजिश में पहले भी कर चुके मारपीट
गांव ईशापुर खेड़ी निवासी मूर्ति ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में करीब 4 साल पहले एक घर खरीदा था। जिसके चलते पडोसी जसबीर व उसके परिवार के सदस्य उनसे रंजिश रखने लगे। वह उनके साथ अक्सर झगड़ा करते थे। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद आरोपी उनसे ज्यादा रंजिश रखने लगे।
रात को 8 बजे उनका बेटा मोनू घर के बाहर खड़ा था। जिसके साथ वह भी गेट के पास जाकर खड़ी हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान जसबीर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर उनके घर के सामने आया। इससे पहले वह कि वह कुछ समझ पाते अचानक जसबीर ने पिस्तौल निकालकर मोनू पर गोली चला दी। जिसमें मोनू बच गया। बाइक सवार जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बरोदा थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अधिकारी के अनुसार
महिला ने पड़ोसी पर उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, बरोदा।
सोनीपत के गोहाना में गांव ईशापुर खेड़ी में पड़ोस में घर खरीदने की रंजिश में बाइक सवार पड़ोसी ने घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बच गया।
पड़ोसी घर खरीदने की रंजिश में पहले भी कर चुके मारपीट
गांव ईशापुर खेड़ी निवासी मूर्ति ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में करीब 4 साल पहले एक घर खरीदा था। जिसके चलते पडोसी जसबीर व उसके परिवार के सदस्य उनसे रंजिश रखने लगे। वह उनके साथ अक्सर झगड़ा करते थे। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद आरोपी उनसे ज्यादा रंजिश रखने लगे।
रात को 8 बजे उनका बेटा मोनू घर के बाहर खड़ा था। जिसके साथ वह भी गेट के पास जाकर खड़ी हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान जसबीर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर उनके घर के सामने आया। इससे पहले वह कि वह कुछ समझ पाते अचानक जसबीर ने पिस्तौल निकालकर मोनू पर गोली चला दी। जिसमें मोनू बच गया। बाइक सवार जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बरोदा थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अधिकारी के अनुसार
महिला ने पड़ोसी पर उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, बरोदा।
एक टिप्पणी भेजें