- लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 9 अगस्त 2023

लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे घायल करने के आरोपित एक व्यक्ति को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है।

श्रीनगर पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि एक छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति उजैर हमीद मीर पुत्र अब्दुल हमीद मीर निवासी दौलताबाद खानयार को एक लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उसने पीड़िता को लिफ्ट दी। कार में बिठाने के बाद पीडिता लड़की के साथ आरोपित ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की और जब लड़की ने विरोध किया तो उसने उसे कार से बाहर फेंक दिया। .

पुलिस ने ट्वीट के अंत में लिखा कि रैनावाड़ी थाने में कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और कार भी जब्त कर ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...