- दादा कॉलोनी में हंगामे के बाद फायरिंग, एक की हालत गंभीर होने की सूचना | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 7 अगस्त 2023

दादा कॉलोनी में हंगामे के बाद फायरिंग, एक की हालत गंभीर होने की सूचना

दादा कॉलोनी में हंगामे के बाद फायरिंग, एक की हालत गंभीर होने की सूचना

जालंधर में दादा कॉलोनी छोटा सईपुर एरिया में झगड़े बाद के फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है राजा झगड़े के बाद सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। घटना रात 10:50 के करीब की है, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक व्यक्ति घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक आरोप है कि एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर के नजदीक इक्ट्ठा हुआ था। जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस रवाना हुई। एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से गोली के खोल बरामद हुए हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ यह पता नहीं चल पाया है घटना के बाद एरिया में तनाव का माहौल है और लोग सहम गए हैं।

आरोप है कि घटना के दौरान 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई है और 8 से 10 खोल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी राजा सईपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका बेटा और 5-6 अन्य साथी फरार हो गए हैं। 3 से 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नार्थ दमन वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...