पंजाब के बटाला के गांव मीके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति घर पर अकेला था। उनका बेटा विदेश में है।
दो दिनों से पति-पत्नी में से किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद घर का ताला तोड़ अंदर कमरे में देखने पर पति-पत्नी की लाश पड़ी मिली।
मृतक की पहचान पूर्व बीएसएफ कर्मी लश्कर सिंह और उनकी पत्नी अमरीक कौर के रूप में हुई है। वहीं, थाना घुमान की पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया।
मृतक लश्कर सिंह के भतीजे जोरावर सिंह ने बताया कि उनके चाचा का बेटा मनप्रीत सिंह दुबई में रहता है। मनप्रीत का उसे फोन आया कि वह पिछले दो दिनों से अपने घरवालों को फोन कर रहा है लेकिन उसके फोन का कोई जवाब नहीं दे रहा। जोरावर सिंह ने बताया कि वह घर गया तो देखा कि बाहर से ताला लगा था।
देर रात को वह दोबारा करीब 11 बजे चाचा के घर गया तो फिर भी ताला लटका मिला। शक के आधार पर गांव की पंचायत बुलाकर घर का ताला तोड़कर जब कमरे में देखा तो चाचा लश्कर सिंह और चाची अमरीक कौर की लाश पड़ी थी। उनका बेरहमी से किसी ने कत्ल किया है। जोरावर सिंह ने बताया कि शवों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि उनकी हत्या करीब दो दिन पहले की गई है।
वहीं, इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आसपास सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें
about me
Mix Theme
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Praesent id purus risus.
एक टिप्पणी भेजें