- दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपित गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपित गिरफ्तार

 जिले के हनुमना थाना की दो नाबालिग किशोरियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार हो गए है। पुलिस ने बताया है कि नाबालिग सहित 5 आरोपित गांव से, वहीं छठवां मुंबई तो सातवां हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया है।दोनों आरोपितों के रीवा पहुंचने पर रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। जिससे उम्र प्रमाणित हो जाए कि बालिग है अथवा नाबालिग।

छठवां मुंबई, सातवें को हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

हनुमना थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले ने बताया है कि शिवलाल सिंह गोंड पुत्र मनमोहन 19 वर्ष, सुनील सिंह गोंड पुत्र धर्मपाल 22 वर्ष, पुष्पेन्द्र सिंह गोंड पुत्र सवाईलाल 19 वर्ष, ओम प्रकाश सिंह गोंड पुत्र भारत सिंह 20 वर्ष और 17 वर्षीय नाबालिग पांचों निवासी जड़कुड़ कारीकांच टोला शामिल हैं। छठवां मुंबई से गिरफ्तार हो चुका है। वहीं सातवें को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।

6 अगस्त को एफआइआर

एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल ने बताया कि 6 अगस्त की शाम गैंगरेप का वीडियो हनुमना पुलिस के हाथ लगा था। पड़ताल में पता चला कि 25 दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी अपनी 16 वर्षीय गांव की सहेली के साथ पिपराही जंगल में तीन किलोमीटर अंदर घास लेने गई थी। जंगल से घास लेने के बाद अपने-अपने घर लौट रही थीं। तभी वारदात की शिकार हो गई है।

मुंबई भाग गए थे आरोपित

पुलिस का दावा है कि घटना दिनांक को सात आरोपित दोनों बहनों को खींच कर खाई में ले गए। वहां बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। धमकी दी थी कि घर में मुंह खोल तो जान से खत्म कर दूंगा। डरी सहमी किशोरियांं भूल गई। वे घर में किसी को आप बीती नहीं बताई। एक आरोपित ने मुंबई से वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया था । तब घटना की जानकारी पुलिस को लगी।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...