- Android यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी की है गंभीर चेतावनी, खतरे से बचने के लिए तुरंत करें फोन अपडेट | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 14 अगस्त 2023

Android यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी की है गंभीर चेतावनी, खतरे से बचने के लिए तुरंत करें फोन अपडेट

नई दिल्ली. मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक हाई-लेवल वॉर्निंग जारी है. ये वॉर्निंग एंड्रॉयड के अलग-अलग वर्जन में मिली खामियों को लेकर जारी किया गया है. इन वर्जन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 भी शामिल है. इन खामियों का फायदा उठाकर अटैकर्स डिवाइसेज को अटैक कर सकते हैं और संवेदनशील जानकारियां भी चुरा सकते हैं. एक ऑफिशियल नोट में कहा गया है कि एंड्रॉयड में कई खामियां के बारे में जानकारी मिली है. इन खामियों का फायदा अटैकर्स संवेदनशील जानकारियों को इक्ट्ठा करने और टारगेटेड सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं.

CERT-In द्वारा उजागर की गई सभी कमजोरियों की लिस्ट:

CVE-2020-29374

CVE-2022-34830

CVE-2022-40510

CVE-2023-20780

CVE-2023-20965

CVE-2023-21132

CVE-2023-21133

CVE-2023-21134

CVE-2023-21140

CVE-2023-21142

CVE-2023-21264

CVE-2023-21267

CVE-2023-21268

CVE-2023-21269

CVE-2023-21270

CVE-2023-21271

CVE-2023-21272

CVE-2023-21273

CVE-2023-21274

CVE-2023-21275

CVE-2023-21276

CVE-2023-21277

CVE-2023-21278

CVE-2023-21279

CVE-2023-21280

CVE-2023-21281

CVE-2023-21282

CVE-2023-21283

CVE-2023-21284

CVE-2023-21285

CVE-2023-21286

CVE-2023-21287

CVE-2023-21288

CVE-2023-21289

CVE-2023-21290

CVE-2023-21292

CVE-2023-21626

CVE-2023-22666

CVE-2023-28537

CVE-2023-28555

ये एंड्रॉयड वर्जन हुए प्रभावित:

CERT-In के मुताबिक जो एंड्रॉयड वर्जन प्रभावित हुए हैं इनमें 10, 11, 12, 12L और 13 शामिल हैं. इन वर्जन में दिक्कतें फ्रेमवर्क, एंड्रॉयड रनटाइम, सिस्टम कंपोनेंट, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट्स, कर्नल, आर्म कंपोनेंट, MediaTek कंपोनेंट्स और क्वॉलकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स में खामियों की वजह से आई हैं.

क्या है रिस्क?

अटैकर्स को मिल सकता है डिवाइस का कंट्रोल.
हैकर्स संवेदनशील जानकारियों, पासवर्ड, फोटोज और फाइनेंशियल डेटा को एक्सेस कर सकते हैं.काम करना बंद कर सकता है डिवाइस.

डिवाइस में खतरनाक सॉफ्टवेयर किए जा सकते हैं इंस्टॉल.

अपने डिवाइस को किसी भी अटैक से बचाने के लिए इसे तुरंत अपडेट करें. गूगल ने सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है. एंड्रॉयड फोन को अपडेट करने के लिए Settings > System> System updates पर जाएं.

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...