![]() |
सिंडिकेट का रुड़की में खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 29 मई को पिरान कलियर निवासी साजदा ने रात को दरगाह परिसर में सोते समय उसके 06 महीने के लड़के आहद का अपहरण कर लिए जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी।
-
![]() |
![]() |
प्रकरण में महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आने पर थाना कलियर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों संदिग्धों से थाने पर गहन पूछताछ की गई। इसमें आरोपितों ने विभिन्न स्थानों से बच्चा अपहरण, खरीद फरोख्त करना स्वीकार करते हुए 03 बच्चों को बेचने की बात बताई। इनमें से एक बच्चा पिछले वर्ष होली के दौरान अमरोहा में बेचना, दूसरा बच्चा बिचौलिए साजन के माध्यम से चिलकाना सहारनपुर में बेचना बताया। एक अन्य बच्चे के संबंध में गैंग से सिलसिलेवार सूचना एकत्रीकरण की जा रही है।
![]() |
पकड़े गए आरोपितों के नाम अशफाक पुत्र रईस निवासी पदार्था थाना पथरी, नजमा पत्नी अशफाक निवासी ग्राम पदार्था पथरी, सुजाता पत्नी तरंग पाठक निवासी मोहल्ला चाहसरा बिजनौर,
मोहित कंचल पुत्र नवनीत कंचल निवासी चिल्काना सहारनपुर (खरीदार), अनिल शर्मा उर्फ साजन पुत्र विश्वामित्र निवासी करनाल हरियाणा (बिचौलिया), नदीम हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी ग्राम लापरा, यमुनानगर, हरियाणा बताए।
Whatsapp Button works on Mobile Device only
एक टिप्पणी भेजें