शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

मिर्जापुर, संवाददाता।हाईस्कूल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित भाजपा नेता को गुरुवार पार्टी से निष्कासित कर दिया। आरोपित भाजपा नेता गांव का प्रधान भी है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जबकि एक आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन दूसरे आरोपित प्रधान को अभी तक पुलिस ने जेल नहीं भेजा है।
सोमवार को लालगंज अस्पताल पर एक छात्रा के गर्भपात कराने पर मामले का खुलासा हुआ था। पीड़िता की माँ ने आरोप लगाया कि सोमवार को 16 वर्षीय पुत्री की अचानक तबीयत खराब हुई और वह उल्टी करने लगी। हालत खराब देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहाँ डॉक्टरों ने बताया किशोरी छह माह की गर्भवती है। अस्पताल में गर्भपात करा दिया। बताया कि छह माह पूर्व आकाश केसरी छात्रा को लेकर ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के रेस्टोरेंट पर लेकर गया था। वहां आकाश व ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद ग्राम प्रधान ने किशोरी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गर्भ गिराने की दवा भी खिला दी। माँ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित ग्राम प्रधान/भाजपा नेता विजय गुप्ता व आकाश केशरी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपित आकाश केसरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुरुवार को भाजपा पिछड़ा मोर्च के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के निर्देश पर विजय कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा लालगंज को एक प्रकरण विशेष में आरोपित होने पर पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें