यूपी के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़के ने अपने पड़ोस के घर की नाबालिग लड़की संग रेप किया। घटना के दौरान लड़की अपने घर में सो रही थी, तभी पड़ोस का लड़ा पहुंच गया और उसने घटना को अंजाम दिया।
रेप के बाद नाबालिग ने भागने का प्रयास लेकिन पकड़ लिया गया। घटना की जानकारी लड़की ने जब घर वालों को दी तो पिता ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी छत के जरिए घर में प्रवेश करने में कामयाब रहा। उस समय कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता एक धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। लड़की घर में सो रही थी तभी पड़ोस का लड़का छत जीने से उसके घर में दाखिल हो गया। छात्रा को सोता देखकर नाबालिग ने उसके साथ रेप किया।
इसी दौरान लड़की के माता-पिता घर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसी बीच मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। आरोपी का भाई कट्टा लेकर पहुंचा और पीड़ित के घर वालों के साथ मारपीट कर अपने भाई को लेकर चला गया। पीड़िता के पिता द्वारा टप्पल थाने में दो लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी हैं। थाना प्रभारी टप्पल पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिली है। नामजद लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अभी 16 साल का है, हालांकि वह आरोपी की वास्तविक उम्र का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।
Read more news like this on
एक टिप्पणी भेजें