- UP:शादी का झांसा देकर महिला से 10 वर्ष तक दुष्कर्म, तीन बच्चों के बाद भी शादी नहीं कर रहा आरोपी, दबाव बनाने पर दी बच्चों को जान से मारने की धमकी | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 11 जुलाई 2023

UP:शादी का झांसा देकर महिला से 10 वर्ष तक दुष्कर्म, तीन बच्चों के बाद भी शादी नहीं कर रहा आरोपी, दबाव बनाने पर दी बच्चों को जान से मारने की धमकी

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि तीन बच्चे होने के बाद भी आरोपी ने अब तक उससे शादी नहीं की है।पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता को शादी के बाद पति ने छोड़ा

पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस में हरथला पुरानी चौकी के पास रहने वाले मनोज कुमार उर्फ टीटू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी से उसके प्रेम संबंध थे। 2013 में परिवार वालों ने उसकी शादी पाकबड़ा में एक युवक के साथ कर दी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मनोज उसकी ससुराल पहुंच गया था। ससुरालियों ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया था।

शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म

इसके बाद आरोपी लगातार उसके संपर्क में रहा और शादी करने का भरोसा दिया। आरोपी ने उसे शादी करने झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पति से उसका रिश्ता भी खत्म करा दिया। 2014 में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद 2016 में दूसरी बच्ची को जन्म दिया। 2019 में तीसरे बच्चे को जन्म दिया। तीन बच्चे होने के बाद भी आरोपी ने महिला से शादी नहीं की।

जान से मारने की देता था धमकी

पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2022 में शादी के लिए कहने पर आरोपी ने धमकी दी कि अब शादी के लिए कहा तो बच्चों की हत्या कर दूंगा और लाश का भी पता नहीं लगने दूंगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के ओदश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...