निराश्रित गौवंश ने एक किसान पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुधवार की देर रात्रि को ग्राम बिलासपुर निवासी (50) नरेश कुमार पुत्र बाबू सिंह घर से अपनी पशुशाला में जा रहा था।
इसी दौरान एक निराश्रित गाय ने हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बामुश्किल किसान को गाय से बचाया। परिजनों ने घायल नरेश को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से उसे मेरठ रेफ़र कर दिया गया। ग्रामीण रोहित राणा, सोमेन्द्र प्रजापति, ललित कुमार आदि ने बताया कि गाँव में कई निराश्रित पशु घूम रहे हैं। जिनमे अधिकांश हिंसक हो गये हैं। उन्होंने प्रशासन से निराश्रित पशुओं को पकडवाकर गौशाला में भिजवाने की मांग की है।
Read more news like this on
एक टिप्पणी भेजें