- रैंप वॉक के बीच में रणवीर ने दीपिका को किया Kiss, मुकेश अंबानी से की बात, वीडियो वायरल | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

रैंप वॉक के बीच में रणवीर ने दीपिका को किया Kiss, मुकेश अंबानी से की बात, वीडियो वायरल

करण जौहर (Karan Johar) निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani) में जल्दी ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों बीती रात मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के इवेंट में रैंप वॉक करते आए, जहां रणवीर (Ranveer Singh) ने अपने स्वैग से सभी का दिल जीत लिया। रणवीर सिंह की रैंप वॉक कई वजहों से चर्चा में हैं। एक ओर जहां उन्होंने पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को गाल पर किस किया तो दूसरी ओर मां के पैर छुए। यही नहीं वो रैंप वॉक के बीच में मुकेश अंबानी संग बातचीत भी करने लगे। क्या है रणवीर सिंह का वीडियो दरअसल बीती रात, मनीष मल्होत्रा के इवेंट में शामिल हुए रणवीर सिंह शो स्टॉपर रहे। इस दौरान रणवीर रैंप वॉक के लिए आते हैं और पूरे स्वैग के साथ चलना शुरू करते हैं। रैंप के पास ही में कुर्सी पर उनकी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, रणवीर की मां और करण जौहर सहित कई अन्य गेस्ट्स बैठे होते हैं। दीपिका के पास जाकर रणवीर उन्हें गाल पर किस करते हैं, फिर मां के पैर छूते हैं और फिर करण के गाल पर किस करते हैं। इसके बाद फिर से वॉक शुरू कर देते हैं। वहीं रैंप वॉक के दौरान वो बाद में मुकेश अंबानी संग बातचीत भी करते दिखते हैं।
कैसा है फैन्स का रिएक्शन रणवीर सिंह के इस अंदाज पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को रणवीर की सबसे अच्छी बात ये लगी कि एक ओर जहां उन्होंने बीवी को किस किया तो वहीं मां को भी पूरा सम्मान दिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'रणवीर सिंह पूरा हीरा है, बीबी को किस तो मां के छूए पैर।' एक दूसरे ने लिखा, 'काश ऐसा पति, हर बीवी को और ऐसा बेटा हर मां को मिले तो दुनिया बेहतर जगह बन जाए।' एक और ने लिखा, 'रणवीर, ऑनस्क्रीन नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी दिल जीत लेता है।' हालांकि कुछ कमेंट्स ट्रोल के भी है और एक ने लिखा, 'बस कर भाई, थक गया होगा, कितना दिखावा करता है।'

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...