- UP:-दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया विवाहिता की हत्या का प्रयास , छह पर केस दर्ज | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 3 जून 2023

UP:-दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया विवाहिता की हत्या का प्रयास , छह पर केस दर्ज

 उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास किया गया।यहां विवाहिता को उसके ससुराल वाले लम्बे समय से परेशान कर रहे थे। शनिवार को उन्होंने विवाहिता की हत्या करने का प्रयास किया, हालांकि महिला किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही।

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। विवाहिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई और उत्तराखंड स्थित अपने मायके जा पहुंची। पीड़ित युवती के पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपित पति समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले हुई थी शादी

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के खटीमा कस्बे के वार्ड संख्या तीन निवासी इस्माइल ने यहां सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपनी पुत्री छुटिया का विवाह दो वर्ष पूर्व शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी इमरान से किया था। उन्होंने आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।

पति ने जान से मारने के लिए उठाया फावड़ा

आठ दिन पूर्व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी पुत्री अपने मायके आ गई थी। किसी तरह उन्होंने अपनी पुत्री को समझा-बुझाकर कर वापस ससुराल भेजा। वहां पहुंचते ही ससुराल के लोगों ने दोबारा मारपीट करना शुरू कर दी। उसके पति ने जान से मारने के लिए फावड़ा उठा लिया। इस पर पुत्री किसी तरह ससुराल से अपनी जान बचाकर मायके आई और परिवार के लोगों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

जान का खतरा बताते हुए दर्ज कराई प्राथमिकी

महिला के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री को अपने ससुराल के लोगों से जान का खतरा है। पुलिस ने विवाहिता के पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर पति इमरान, ससुर लल्ला, सास निशा, शारिक और दो बहनों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...