- UP News : सीएम योगी करने जा रहे बड़ा ऐलान , अब महिलाओं को लेकर अपडेट होगा यूपी , बनेगा सेफ सिटी | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 2 जून 2023

UP News : सीएम योगी करने जा रहे बड़ा ऐलान , अब महिलाओं को लेकर अपडेट होगा यूपी , बनेगा सेफ सिटी

 UP News: कभी खराब कानून व्यवस्था वाले राज्यों की श्रेणी में गिने जाने वाले उत्तर प्रदेश में विगत वर्षों में इस दिशा में संतोषजनक कार्य हुए हैं। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के खिलाफ कार्रवाई भी तेज हुई है।इसका खुलासा खुद एनसीआरबी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। मार्च महीने में आए रिपोर्ट में बताया गया कि यूपी रेप और पॉक्सो के मामलों के निस्तारण में देश में पहले स्थान पर है। योगी सरकार लगातार महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने में जुटी है।

इसी कवायद के तहत सूबे में सेफ सिटी परियोजना लाई गई है। जिसके तहत प्रदेश के 18 शहर सेफ सिटी बनेंगे। इसमें 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) शामिल है। इसके अलावा 75 जिलों के 1-1 निकाय को भी सेफ सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। ये शहर देश और दुनिया में महिला सुरक्षा को लेकर एक रोल मॉडल होंगे।

सेफ सिटी में क्या होगा खास ?

- सेफ सिटी के तहत सिटी बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। कोई दिक्कत आने पर महिला पैनिक बटन दबाएगी तो कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी।

- पैनिक बटन इस तरह के होंगे कि महिला बोलकर अपनी समस्या भी सुना सकेगी। इसे कंट्रोल रूप पर नोट किया जाएगा। बटन के पास ही कैमरा लगा होगा, जो कंट्रोल रूम में जुड़ा होगा।

- प्रमुख चौराहों और मुख्य बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट ब नाए जाएंगे।

- महिला पुलिसकर्मी पिंक स्कूटी से शहर में पेट्रोलिंग करेंगी। खासतौर से महिला कॉलेजों और स्कूलों के पास पेट्रोलिंग होगी।

- समेकित स्मार्ट कंट्रोल रूम और महिलाओं की परेशानी सुनने के लिए पिंक बूथ बनेंगे।

- शहर के ऐसी जगहों पर स्ट्रीट लाइटें ठीक की जाएंगी, जहां रात में महिलाओं की आवाजाही रहती है।

सेफ सिटी प्रोजेक्ट में शामिल शहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीने में प्रदेश में 18 सेफ सिटी बनाने का लक्ष्य रखा है। इनमें 17 नगर निगम – लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, वृंदावन-मथुरा, सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, आगरा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, अयोध्या, झांसी, वाराणसी और गोरखपुर हैं। वहीं, एक शहर गौतमबुद्धनगर (नोएडा) है। इसके अलावा आने वाले एक साल में मुख्यमंत्री ने 75 जिलों के 1-1 निकाय को सेफ सिटी बनाने का लक्ष्य रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...