पूरे देश को बहुत जल्द गर्मी के सितम से और भी ज्यादा राहत मिलने वाली है। वैसे तो मई के महीने तक मानसून की तुलना में एक चौथाई बारिश हो चुकी है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके चलते जून से ही झमाझम बारिश के आसार है।मौसम विभाग ने हाल ही में तीन जून तक के लिए अलर्ट जारी किया। मई में कुल आठ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इसकी वजह से नौ साल पुराने रिकॉर्ड टूटते हुए दिखाई दिए और मई के महीने में लू के थपेड़े नहीं लगे।
अब पाँच जून के बाद बारिश आने के बाद गर्मी का एहसास कम हो जाएगा। अगर बात की जाए मौसम विभाग की आशंका की तो उत्तर भारत में तापमान चालीस डिग्री से नीचे ही रहेगा।
एक नए नहीं अब मौसम विभाग ने अगले साठ घंटों के लिए तीस जिलों में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार है।
इस दौरान चालीस किलोमीटर की ज्यादा की रफ्तार से हवाएं अब चलेगी। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार उनतीस मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके चलते उत्तर प्रदेश के वेस्ट में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून चार दिन लेट पहुँचने का असर यूपी में दिखेगा। यूपी में मानसून बीस जून तक एंट्री कर सकता है। वो तीस जिले जहाँ पर अलर्ट जारी किया गया है वो है अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनर नगर, रामपुर, शाहजहांपुर, बरेली बदायूं आगरा, मथुरा मुरादाबाद अमरोहा नोएडा, बुलंदशहर मेरठ हापुड, सहारनपुर फिरोजाबाद, मेरठ हापुर मैनपुरी शामली, बिजनौर नजीबाबाद फरुखाबाद इटावा, औरैया कानपुर लखनऊ अयोध्या कन्नौर कानपुर देहात, प्रयागराज वाराणसी के साथ साथ वेस्ट यूपी के लोनी देहात में हल्की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की माने तो पाँच जून तक कर्नाटक आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर में शुरू हो जाएगा मानसून और दस जून तक महाराष्ट्र तेलांगना पहुँच जाएगा। पंद्रह जून के बाद गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें