- UP:-24 घंटे में आनंद बनकर छात्रा से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 1 जून 2023

UP:-24 घंटे में आनंद बनकर छात्रा से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

 बरेली। कोचिंग पढ़ने वाली छात्रा से आनंद बनकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने वाले आलिम को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

वसुधरन चौराहे से किया गिरफ्तारपुलिस ने वसुधरन चौराहे से पुलिस टीम ने आरोपी आलिम को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह दिल्ली से लौट रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय मे पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल

सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आनंद बनकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आलिम को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में देवरनियां इंस्पेक्टर इन्द्र कुमार, एसआई मुनेन्द्र पाल, सतेन्द्र सिंह व सिपाही आबाद शामिल थे।

ये था पूरा मामला

राजेंद्रनगर में कंप्यूटर कोचिंग कर रही छात्रा को जादौपुर के आलिम ने अपना हिन्दू नाम आनंद बताकर प्रेम जाल में फंसाया। धार्मिक स्थल में छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया। विश्वविद्यालय के सामने दोस्त के कमरे में दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। दवा देकर गर्भपात कराया। उसके परिजनों ने धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया। असलियत पता चलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने उसके खिलाफ देवरनियां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...