- UP:हैवानियत की हदें पार;मासूम पर रातभर हुआ था जुल्म,शरीर पर काटने - मारने के 15 निशान,गुप्तांग पर भी किया हमला,जीजा ने नाबालिग साली को दुष्कर्म के दौरान रातभर दी यातनाएं | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 2 जून 2023

UP:हैवानियत की हदें पार;मासूम पर रातभर हुआ था जुल्म,शरीर पर काटने - मारने के 15 निशान,गुप्तांग पर भी किया हमला,जीजा ने नाबालिग साली को दुष्कर्म के दौरान रातभर दी यातनाएं

औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वहशी जीजा ने नाबालिग साली को दुष्कर्म के दौरान रात भर यातनाएं पहुंचाईं।दांत से काटने व मारपीट के शरीर पर 15 जख्म दिए। इससे भी जी नहीं भरा तो गला घोट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए।

ock;">

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहशी जीजा द्वारा मासूम के साथ किए गए बर्ताव की कहानी बयां कर रही है। डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को 13 वर्षीय मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के चेहरे, गाल, सीने व हाथों में दांत से काटने व चोटों के 15 निशान दर्ज किए गए।

गुप्तांग में भी चोट के निशान मिले हैं। आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। गला दबाने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी जीजा रोहित को जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।नशे में था जीजा, रातभर करता रहा दुष्कर्म

बता दें कि मंगलवार रात नशे की हालत में रोहित ने अपनी 13 वर्षीय साली के साथ रात में दुष्कर्म किया। पत्नी विरोध कर सास, ससुर से मदद की गुहार लगाती रही। मगर आरोपी के बर्ताव को लेकर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। सुबह चारपाई पर शव पड़ा मिला था।आरोपी को भेजा गया है जेल

मृतका की बड़ी बहन ने घटना की आंखों देखी पुलिस को बयां की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतका के पिता ने दामाद की दरिंदगी को लेकर फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।चारपाई पर पड़ा था शव

दिबियापुर थाना क्षेत्र में फिरोजाबाद जिले के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी चार मई को दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव में अपने बहनोई रोहित के घर आई थी। बुधवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि सोमवार को रोहित की बहन की शादी थी।शरीर को दांतों से काटा, फुंकनी से भी किया वार

आरोप है कि मंगलवार को विदाई के बाद शाम चार बजे के करीब पति ने शराब पी और शाम तक शराब पीता रहा। देर शाम बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके शरीर पर कई जगह काटकर जख्म पहुंचाए। पास में रखी फुंकनी से कई वार भी किए। इसके बाद रात में दुष्कर्म किया और गला घोंट कर हत्या कर दी।









एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...