दौराला। मटौर गांव के प्राइमरी स्कूल प्रांगण में विकासखंड द्वारा बनवाई गई आधारशिला लैब का शनिवार को मुख्य अतिथि बीडी दौराला अश्वनी कुमार, एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल और ग्राम प्रधान शिवकुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। आधारशिला में प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा वैज्ञानिकों से जुड़ी जानकारी, अंतरिक्ष और संबधित उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।
एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में आधारशिला लैब बनाई जा रही है। इनके माध्यम से बच्चों को विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। भविष्य में यह बच्चे भी वैज्ञानिक बन सके। इसके लिए इन लैब में तमाम उपकरण रखे गए हैं। शुभारंभ के दौरान शशि कौशिक और स्कूल के बच्चे लैब में पहुंचे और जानकारी प्राप्त की।
एक टिप्पणी भेजें