- Meerut News : रजबहे में मिला बच्ची का शव , मां भी लापता | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 2 जून 2023

Meerut News : रजबहे में मिला बच्ची का शव , मां भी लापता

 जानीखुर्द। टिमकिया रजबहे में बृहस्पतिवार को छह वर्षीय बच्ची का शव मिला। बच्ची अपनी मां के साथ दो दिनों से लापता थी। वहीं उसकी मां का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनाख्त होने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बृहस्पतिवार दोपहर जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया रजबहे में खानपुर गांव के पास नहा रहे ग्रामीणों को एक बच्ची का शव रजबहे में बहता दिखा। ग्रामीणों ने शव रजबहे से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनाख्त के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास के थानों में बच्ची का शव मिलने की जानकारी दी। जानी थाना पुलिस को पता चला कि रोहटा थाना क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर से रचना (32) पत्नी संजय अपनी छह साल की बच्ची नैना के साथ बुधवार शाम से अपने घर से लापता थी।

पुलिस के अनुसार, संजय खेत में काम करने के लिए गया था। रचना बेटी नैना के साथ घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर शाम बच्ची का पिता संजय ग्रामीणों के साथ जानी थाने पहुंचा। उन्होंने बच्ची की शनाख्त नैना के रूप में की। नैना की मां रचना अभी पता नहीं चल पाया है। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार पुलिस नैना की मौत की जांच कर रही है। लापता रचना की भी तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों के अनुसार रचना की दिमागी हालत काफी समय से ठीक नहीं चल रही है।

अनहोनी की आशंका

रचना का मायका जानी क्षेत्र के गांव कुराली में है। संजय की बेटी नैना का शव गांव कुराली से करीब दो किलोमीटर दूर रजबहे में मिला है। परिजन रचना के साथ भी किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि नैना रजबहे में कैसे पहुंच गई। क्या उसके साथ कोई आपराधिक घटना तो नहीं हुई है। वहीं, रचना के नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...