- Meerut News : स्मार्ट सिटी ... नालों को अंडरग्राउंड और कूड़ा निस्तारण करेंगे | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 2 जून 2023

Meerut News : स्मार्ट सिटी ... नालों को अंडरग्राउंड और कूड़ा निस्तारण करेंगे

 मेरठ-नालों को अंडरग्राउंड और कूड़ा निस्तारण कर मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। शहर की सड़कें ठीक की जाएंगी। यह भरोसा महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिलाया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप प्रस्ताव बनाकर भेजिए, उन्हें पास कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अहलूवालिया समेत 17 निकाय के महापौर और चेयरमैन शामिल हुए।

महापौर ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री ने शहर को विकसित करने के तरीके बताए। योगी ने महापौर, चेयरमैन और गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों से कहा कि शहर का विकास कीजिए। अच्छी प्लानिंग बनाकर प्रस्ताव भेजा जाए। स्मार्ट सिटी कैसे बने, इसके बारे में सोचों। कार्यक्रम के बाद हरिकांत ने उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से मुलाकात की। महापौर ने दोनों को मेरठ शहर की समस्या के बारे में बताया। कहा है कि शहर में सफाई की व्यवस्था ठप है, कूडा निस्तारण की समस्या, टूटी सड़क, सीवर बंद और नालों में गंदगी बहुत है। करीब सवा महीने बाद मानसून आ जाएगा। इससे पहले सभी नालों की सफाई कराना प्राथमिकता है। निगम के अधिकारियों को लेकर रात में रोजाना सफाई कर्मचारियों से सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नालों को अंडरग्राउंड कर उनके ऊपर पार्किंग बन जाए, उससे शहर में जाम की समस्या भी खत्म हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...