मेरठ के राजीव गांधी नगर के रहने वाले विवेक (35) उर्फ बंटी की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने लगे। तभी मायके से उसकी पत्नी पहुंची, जिसने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया।पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को चिता से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजीव गांधी नगर निवासी विवेक उर्फ बंटी के ससुराल ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी में है। शनिवार रात वह अपनी ससुराल से आया था, जबकि उसकी पत्नी वही रुक गयी थी। रविवार सुबह विवेक का शव कमरे में पड़ा मिला। इस पर विवेक के पिता भाई व अन्य परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।उन्होंने विवेक की पत्नी को फोन पर बताया कि उसकी मौत हो गई है। इसके तुरंत बाद में शव को सूरजकुंड में ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगे। इसी दौरान विवेक की पत्नी पुलिस के पास पहुंची, जिसने बताया कि विवेक के परिजनों ने ही साजिश के तहत उसकी हत्या की है।
जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया और मेडिकल थाना पुलिस सूरजकुंड पहुंचे। पुलिस ने अंतिम संस्कार होने से पहले ही शव को चिता से बाहर निकलवाया।
सीओ सिविल लाइन का कहना है कि इस मामले में मृतक की पत्नी की तरफ से शिकायत दी जा रही है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें