मेरठ, 31 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा की लगभग डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की जमीन बुधवार को पुलिस ने जब्त कर लिया। यह संपत्ति अकबर बंजारा ने अवैध रूप से अर्जित की थी।मेरठ की फलावदा पुलिस और एसओजी ने 13 अप्रैल 2022 को अकबर बंजारा, उसके भाई सलमान बंजारा को गिरफ्तार किया था। दोनों भाईयों पर असम में दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। असम पुलिस ने मेरठ आकर 14 अप्रैल को यहां की पुलिस को दो लाख रुपये का इनाम सौंपा और दोनों तस्कर भाइयों को अपने साथ असम ले गई। 19 अप्रैल को असम में उग्रवादी हमले में अकबर और सलमान मारे गए। अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा की लगभग 45 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को पुलिस अभी तक जब्त कर चुकी है। गो तस्करी करके बंजारा परिवार ने यह संपत्ति अर्जित की थी। बुधवार को पुलिस और तहसील की टीम ने सरधना तहसील के दौराला ब्लॉक स्थित महलका गांव में साढ़े 18 बीघा जमीन को कुर्क कर लिया। इसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। इस जमीन को भी अकबर बंजारा ने अवैध रूप से अर्जित किया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
about me


Mix Theme
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Praesent id purus risus.
लोकप्रिय पोस्ट
-
पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी एक महिला को खेत में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना...
-
पंजाब (Punjab News) के फरीदकोट जिले (Faridkot Crime) में एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही नाबालिग पोत...
-
कदाैरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 17 की भतीजी से दुष्कर्म किया है। किशाेरी के गर्भवती हाेने पर परिजनाें काे जानकारी हुई ताे आराेपित ...
-
झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले से रोंगटे खड़े करने वाली खबर है। 20 साल की एक युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उसके साथ रेप किया गय...
-
जनपद हरदोई में एक युवक लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ थाना हरपालपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाला गांव बांसी निवासी युवक मकरंद लुटेरी दुल्हन का...
-
मेरठ की जिला जेल में बंद मुस्कान को एक नई सहेली मिली है। यह सहेली कोई और नहीं, बल्कि एक गर्भवती महिला है, जिसका नाम संगीता है। जहां मुस्कान ...
एक टिप्पणी भेजें