सरधना-छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से उन्हें पीटा गया। किसी तरह पीड़ितों ने अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ितों का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया।पीड़ित पक्ष ने थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जांच में जुट गई थी।
मुस्तसीन पुत्र मुस्तकीम ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के दो दबंग युवक उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करते हैं। पुत्री ने इस बात की जानकारी उसे दी तो उसने आरोपियों के यहां जाकर इसकी शिकायत कर दी। आरोप है कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी बीच दबंग युवक लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही उसे तथा उसके पुत्र सारोज को निशाना बनाते हुए हमला बोल दिया। दोनों को बुरी तरह पीटा। उसकी पुत्री और भाभी बीच बचाव में पहुंची तो आरोपियों ने उनपर भी डंडे बरसाकर उन्हें घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मुस्तसीन, सारोज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
एक टिप्पणी भेजें