शादी समारोह के बीच शनिवार शाम लापता हो गई थीं दोनों बालिकाएं - पीड़ित बालिकाओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती शादी समारोह स्थल के बाहर खेल रहीं पांच और छह साल की दो बालिकाओं का अपहरण कर लिया गया।उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। करीब तीन घंटे बाद दोनों बालिकाएं रोती बिलखती मिलीं। जिनके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। दोनों बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस शादी की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। तीन टीमों का गठन आरोपी को पकड़ने के लिए किया गया गया है।
शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम बरात आई थी। गांव के पास ही बरात के लिए खाने का इंतजाम किया गया था, जिसके बाहर एक पांच और दूसरी छह साल की बच्ची खेल रही थी। दोनों ही आपस में ममेरी और फुफेरी बहन हैं। रात में करीब साढ़े बारह बजे दोनों ही बालिकाएं लापता हो गईं। करीब तीन बजे सुनसान जगह से दोनों ही बालिकाएं बदहवास हालत में रोती बिखलती आती मिलीं। उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। बालिकाओं के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की गई थी, इसी वजह से रक्त बहकर उनके कपड़ों पर लगा।
परिजनों ने अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस शादी समारोह की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है वह दुल्हन के चचेरे भाई की बेटी है। जबकि दूसरी दुल्हन के चचेरे भाई के साले की बेटी है।
एक टिप्पणी भेजें