- Dhamtari News : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के बाद की मारपीट , पति की भी की जमकर पिटाई | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 31 मई 2023

Dhamtari News : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के बाद की मारपीट , पति की भी की जमकर पिटाई

 Dhamtari News: जान से मारने की धमकी देकर महिला से अनाचार करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पति व पत्नी की पिटाई भी की है। कुरूद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मई की रात साढ़े आठ बजे हरीश सेन 23 वर्ष ग्राम छाती ने एक महिला के घर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर उनसे अनाचार किया। वहीं प्रार्थिया के पति के आने पर चिल्लाने से आरोपित हरीश सेन ने प्रार्थिया एवं उनके पति के साथ मारपीट की।

रिपोर्ट पर कुरूद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपित को ढूंढने जुट गई। आरोपित हरीश सेन को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया, तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अनाचार के आरोप में जुर्म दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

आरोपित को पकड़ने में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपा केंवट, उप निरीक्षक महेश साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम, प्रआर विजय बैरागी, आरक्षक भगवान दास, ओम नारायण सोनवानी, महिला आरक्षक सुशीला मंडावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...