- Crime : मृतक की पत्नी के प्यार में पागल था छात्र , पिटाई की खबर पर मुंबई जाकर मार डाला | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 31 मई 2023

Crime : मृतक की पत्नी के प्यार में पागल था छात्र , पिटाई की खबर पर मुंबई जाकर मार डाला

 मुंबई में दिनदहाड़े युवक को गोली से उड़ाने का आरोपी चांदपुर सलोरी का प्रतियोगी छात्र रोहित पाल (23) मृतक की पत्नी के प्यार में पागल था। प्रेमिका ने जब उसे आए दिन पीटे जाने की बात बताई तो उसका खून खौल उठा।सबक सिखाने के लिए उसने मुंबई की राह पकड़ी और प्रेमिका के पति को गोली से उड़ा दिया। सोमवार को नैनी से गिरफ्तार रोहित कोे कोर्ट के आदेश पर मुंबई पुलिस ने जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

सूत्रों के मुताबिक, फूलपुर के मूल निवासी मनोज चौहान (32) का परिवार काफी समय से मछलीशहर, जौनपुर में रह रहा है। उसकी पत्नी भी जौनपुर की ही है। मनोज की पत्नी से आरोपी रोहित की पहली मुलाकात कुछ वर्ष पहले एक शादी समारोह के दौरान हुई। तब, रोहित अपने दोस्त के साथ जौनपुर गया था। वहीं दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल फोन नंबर ले लिया। दोनों में बातचीत होने लगी।

सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों संपर्क में बने रहे। दोनों के रिश्ते प्रगाढ़ हो गए। पिछले दिनों युवती ने उसे बताया कि उसका पति उसे बेरहमी से पीटता है। यह बात रोहित सहन न कर सका और उसने उसे रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया। वह 27 मई को मुंबई पहुंचा और 28 मई की सुबह 7ः45 बजे उसके ऊपर पिस्टल से गोली चला दी। पहला निशाना चूक गया। दूसरी गोली उसे मौत की नींद सुला गई। हत्या के बाद रोहित पिस्टल को घटनास्थल से कुछ दूर फेंककर चला आया था। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है।

हत्या का सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसका चेहरा पहचाना। फिर, मृतक की पत्नी के जरिये जानकारी ली गई। पुलिस की टीम उसी पवन एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो ली, जिससे रोहित घर लौट रहा था। उसकी मोबाइल फोन के जरिये लगातार लोकेशन भी ली जाती रही। नैनी रेलवे स्टेशन पर उतरते ही मुंबई पुलिस ने सोमवार को उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके नैनी थाने लाई और दस्तावेजी औपचारिकता के बाद उसे फ्लाइट से लेकर मुंबई ले गई। मुंबई में मनोज के साथ रह रहे उसके भाई हरिकेश लालचंद चौहान ने एफआईआर दर्ज कराई है।

58 अफसरों-पुलिसकर्मियों की लगी थी टीम

दिनदहाड़े बेखौफ अंदाज में की गई हत्या से मुंबई में सनसनी मच गई थी। इसके खुलासे के लिए मुुंबई पुलिस के 58 अफसरों व पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई थी। इसका नेतृत्व जोन 11 के डीसीपी अजय कुमार बंसल कर रहे थे। टीम ने 24 घंटे लगातार पीछा करके आरोपी को नैनी रेलवे स्टेशन से दबोचा था।

प्रेमिका से मिलने पहुंच गया था जौनपुर, हुई थी पिटाई

सूत्रों का कहना है कि आरोपी रोहित को एक बार मृतका के ससुराल पहुंचने पर पीटा भी गया था। वह प्रेमिका से मिलने के लिए उसके मछलीशहर, जौनपुर स्थित ससुराल पहुंच गया था। जानकारी होने पर युवती के ससुराल व मायकेवालों ने उसकी पिटाई की थी।



एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...