शुक्रवार, 12 मई 2023

अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा आज उन्होंने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। अक्षय कुमार ने आज अपने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह कोई फिल्म नहीं है, बल्कि म्यूजिक वीडियो है।
इस म्यूजिक वीडियो के लिए खिलाड़ी ने बी प्राक से हाथ मिलाया है।अक्षय कुमार के आगामी म्यूजिक वीडियो का टाइटल क्या लोगे तुम है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। इस म्यूजिक वीडियो में एक्टर अभिनेत्री अमायरा दस्तूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने क्या लोगे तुम म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। पोस्टर साझा करते हुए अक्षय ने लिखा है, एक और शानदार गाने क्या लोगे तुम के साथ फिलहाल और फिलहाल 2 गाने की टीम ने एक बार फिर शानदार वापसी की है।
यह गाना आपको इमोशनल कर देगा और आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। गाना 15 मई को शाम 6 बजे रिलीज होगा। अक्षय कुमार और अमायरा दस्तूर अभिनीत यह गाना 15 मई को देसी मेलोडी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें