रात में ससुर ने बहु को अकेला पाकर दबोच लिया। इसके बाद उससे छेड़छाड़ की। घटना के दौरान पति खाना खाने के बाद टहलने गया हुआ था। विवाहिता के विरोध करने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।घर वापस लौटे पति को पूरी घटना बताई तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को जमकर पीटा। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता 17 मई रात 10 बजे घर पर थी। तभी उसके ससुर ने बहू को बुरी नियत से दबोच लिया और छेड़छाड़ की। घटना के दौरान पति बाहर टहलने गया हुआ था। महिला के विरोध करने पर ससुर ने उसको थप्पड़ों से जमकर पीटा। इसके बाद शिकायत करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद पति के आने पर शिकायत की तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को लात घूसों से बेरहमी से पीटा। महिला ने पुलिस को बताया आरोपी ससुर काफी समय से उसपर गलत नियत रख रहा था। कई बार बदनामी के डर से उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। उसने बताया ससुर से उसे जान माल का खतरा बना हुआ है। आरोपी मायके पक्ष के लोगों को भी गालियां देता है। पुलिस ने ससुर विनोद कुमार, सास शकुंतला देवी और पति अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विरोध पर पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उसको पीट दिया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
एक टिप्पणी भेजें