शुक्रवार, 12 मई 2023

अमेरिका में कोरोना के दौरान प्रवासियों की एंट्री पर प्रतिबंध लागने वाले टाइटल 42 की सीमा खत्म हो गई है। इसके तहत अमेरिकी सरकार ने कई प्रवासियों को वापस अपने मुल्क भेज दिया था।वहीं इसके खत्म होने के बाद से अमेरिका-मैक्सिको के बॉर्डर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टाइटल 42 खत्म होने के बावजूद बॉर्डर बंद रखे गए हैं। इमिग्रेशन सेंटरों पर प्रवासियों की भीड़ जुट गई है।
कई प्रवासी रियो ग्रांदे नदी को पार करने की मशक्कत में जुटे हैं। प्रवासी बच्चों को सिर पर बच्चे को लादकर और सामान लिए आगे बढ़ रहा हैं। जबकि कुछ कंटीली तार पार कर अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं।टाइटल 42 खत्म होने के बाद सरकार को डर है कि रोजना 13 हजार लोग बॉर्डर पार करेंगे। जो पहले के मुकाबले 67 हजार ज्यादा होगी। वहीं टाइटल की समय सीमा खत्म होने से पहले बाइडेन ने बॉर्डर पर 1500 सैनिक तैनात कर दिए। व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि वो कई महीनों से इस दिन की तैयारी करने में लगे थे।
अमेरिका में पिछले 11 सालों में भारतीय प्रवासियों की तादाद डेढ़ गुना ज्यादा हो गई है। अमेरिका लंबे समय से भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा देश रहा है। हालत ये हो गए हैं कि यहां पहुंचने के लिए लोग गलत रास्ता अपनाने लगे हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 से 2022 के बीच मेक्सिको के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है।साल 2012 में अमेरिका की कस्टम और बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने 642 ऐसे मामले दर्ज किए थे जिनमें भारतीय प्रवासियों ने गैर कानूनी तरीके से मैक्सिको के जरिए अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की थी। जबकि साल 2022 में ये संख्या बढ़कर 63927 हो गई है।
एक टिप्पणी भेजें