शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi7Ml6n1NdVzbrE1JjrJhnV0Kki6EIeKCMauA2o9tEIERBqHdgWSiCJDFv5p3puKqmKPgowUeim1Hb9IOg9rcHIC0NSjaebWJTmJhja-7RykFcs77uW_RYqU6Ms3jpdhJ8cvtBuWxFFdKsxKNxTgeqooPAe3TBQDFM0I3LqbJDdG4yYZrLl15Y0NgEhMg/s600/Screenshot_2023_0421_141107.png)
![](http://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgTIAi-fQY6b4Vv2knVmCnFeMuKyoldBcXDY9Urrp0VeIy6ufVKZVndP6xL1cRDtLVK9kY0sl2EVAnPy3SWO5725BncYyWSN5QWy4nKq5Ijs7KKnrsOQFL1ta8LGUf2mw/s220/WhatsApp+Image+2020-12-26+at+15.23.48.jpeg)
मेरठ:-होटल संचालक पर पिस्टल तानने वाला लड़का पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा निकला,पुलिस ने हिरासत मे लिया
मेरठ में होटल संचालक पर पिस्टल तानने वाला लड़का पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा निकला। गुरुवार को वेस्टर्न कचहरी रोड पर बिगीज रेस्टोरेंट में खाना देर से देने पर होटल संचालक पर पिस्टल तानी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने देर रात शांतिभंग का चालान कर दिया। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने कहा कि ये लाइटर पिस्टल थी।
ये कोई पहला मामला नहीं, जब शाहिद अखलाक के बेटे का नाम विवाद से जुड़ा हो। 7 महीने पहले ही बसपा से सांसद रहे शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक का ताबड़तोड़ फायरिंग करते वीडियो सामने आया था। इससे पहले भी पूर्व सांसद के घर के लोगों द्वारा फायरिंग करने की घटनाएं सामने आती रही हैं।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित HDFC बैंक के सामने बिगीज रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट कर्मचारियों के अनुसार गुरुवार शाम शोएब नाम का युवक अपने दोस्त साकिब के साथ आया। उन्होंने बर्गर, पिज़्ज़ा और मैक्रोनी आर्डर की थी। जिसका पेमेंट हो चुका था। लेकिन कस्टमर ज्यादा होने की वजह से खाना आने में देर हो गई।
तभी शोएब अपनी टेबल से उठकर आया और काउंटर पर खड़े संचालक शेखर से गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर रेस्टोरेंट्स में काम करने वाले अन्य युवक आ गए। तभी शोएब ने पिस्टल निकाल ली और शेखर पर तान दी। हथियार देखकर रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। पब्लिक ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
एक टिप्पणी भेजें