शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
मेरठ:आजाद समाज पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी की,रालोद, सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही आजाद समाज पार्टी
यूपी निकाय चुनाव में रालोद, सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही आजाद समाज पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आसपा ने मेरठ नगर निगम में 8 सीटों पर पार्षद प्रत्याशी उतारे हैं। साथ ही नगर पंचायत खरखौदा के लिए नजाकत अली को कैंडिडेट बनाया है।
आजाद समाज पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर व भीम आर्मी के संयोजक बिजेन्द्र सूद ने संयुक्त रूप से नगर निकाय चुनाव के प्रथम सूची जारी की है। नगर निगम के वार्ड-1 से रेनु देवी, वार्ड-2 से सुनील कुमार प्रजापति, वार्ड-6 से नितिन कसाना , वार्ड-9 से श्रीमती सूरज मुखी वाल्मीकि, वार्ड-10 से रजनी देवी, वार्ड-12 से अफजाल अंसारी, वार्ड -19 से कमरुद्दीन वार्ड 34 से ऋषभ चावला वाल्मीकि व 87 से तनवीर उर्फ़ तनू को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें