- प्रियंका चोपड़ा बोलीं- बॉलीवुड की पॉलिटिक्स से थक गई थी:सालों बाद बताई इंडस्ट्री छोड़ने की वजह, कहा-मुझे कोई फिल्मों में कास्ट नहीं करता था | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 28 मार्च 2023

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- बॉलीवुड की पॉलिटिक्स से थक गई थी:सालों बाद बताई इंडस्ट्री छोड़ने की वजह, कहा-मुझे कोई फिल्मों में कास्ट नहीं करता था


 एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सालों बाद बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख करने के फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में Copyडेक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट शो आर्मचेयर एक्सपर्ट में प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया कि करियर के पीक पर उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी और सिंगिंग करना शुरू किया। वो अमेरिका में अपने लिए काम तलाशने लगीं।प्रियंका ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में मन मुताबिक काम नहीं मिल पा रहा था और वो इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से परेशान हो गईं थीं। वो बॉलीवुड में मिलने वाले काम से खुश नहीं थीं।प्रियंका ने साल 2012 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला गाना 'इन माई सिटी' था, इसके अलावा उन्होंने एक्जॉटिक, आई कांट मेक यू लव मी जैसे गाने गाए। उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म मैरी कॉम में अपना पहला बॉलीवुड गाना गया था।

प्रियंका ने आगे कहा- 'देसी हिट्स की अंजलि आचार्य ने मुझे एक बार किसी म्यूजिक वीडियो में देखा और उन्होंने मुझे फोन किया। उस समय मैं सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी। अंजली ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अमेरिका में अपना म्यूजिक करियर बनाना चाहूंगी? मैं उस वक्त बॉलीवुड से भागने की तलाश में थी

मैं यहा से निकलने का कोई न कोई रास्ता खोज रही थी। मुझे इंडस्ट्री में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मुझे लोगों से शिकायत थी। मैं उस तरह के गेम खेलने में अच्छी नहीं हूं। मैं पॉलिटिक्स से थक गई थी और मुझे एक ब्रेक की जरूरत थी।

प्रियंका बोलीं- म्यूजिक की वजह से मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से को एक्सप्लोर करने का मौका मिला। जो फिल्में मुझे मिल रही थीं, उनके लिए मैं कभी नहीं तरसती थी। मैंने इंडस्ट्री में तक तक काफी समय तक काम कर लिया था और अब मुझे नहीं लगा कि आगे मैं इसे करना चाहती हूं। इसलिए जब म्यूजिक का ऑफर आया तो मैंने कहा-भाड़ में जाओ, मैं तो चली अमेरिका।

प्रियंका चोपड़ा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने पिटबुल फर्रेल विलियम्स और जे जेड जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स के साथ काम किया। हालांकि, म्यूजिक में उनका करियर नहीं चल सका। इस दौरान प्रियंका को अहसास हुआ कि उनकी एक्टिंग अच्छी है। इसके बाद किसी ने प्रियंका चोपड़ा को सुझाव दिया कि वह अमेरिका में एक्टिंग में हाथ आजमा सकती हैं।

प्रिंयका ने बॉलीवुड की करीब 53 फिल्मों में काम किया है। जिनमें बर्फी, बाजीराव मस्तानी, दोस्ताना, क्रिश और डॉन 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2019 में आई द स्काई इज पिंक थी,जिसका बॉक्सऑफिस कलेक्शन कुछ खान नहीं था। हालांकि, 2015 के बाद से प्रियंका बॉलीवुड फिल्म में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वो अब हॉलीवुड फिल्मों और इंटरनेशनल शोज में अपनी पहचान बना रहीं हैं।इंटरनेशन प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका ने 2015 में शो क्वानटिको से हालीवुड में एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में बे वॉच में काम किया, 2018 में वो फिल्म अ किड लाइक जैक और 2019 में उनकी फिल्म इज इंट रोमांटिक आई थी। 2023 में प्रियंका सिटाडेल और लव अगेन में नजर आएंगी। अब प्रियंका इंटरनेशनल फिल्में और शोज करती हैं। जल्द ही वो सिटाडेल और लव अगेन में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा है, जिसमें प्रियंका के साथ आलिया और कटरीना कैफ भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...