रविवार, 12 मार्च 2023

सोनिया गांधी बिग्रेड आँल इण्डिया कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती निशा मंगल चौरसिया के निदेशानुसार एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री मान अशोक भाई गोयल के सुझाव पर जैसलमेर जिले राजस्थान से श्री मति नीरु धोबी को सोनिया गांधी बिग्रेड आँल इण्डिया कांग्रेस संगठन के राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
नीरु एक जैसाण महिला शाक्ति के रुप में समाजसेवी एवं कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के रुप में अपना अमूल्य योगदान देकर महिलाओं को साथ लेकर चलने का सराहनीय प्रयास रहा हैं
नीरु धोबी ने सोनिया गांधी बिग्रेड आँल इण्डिया कांग्रेस संगठन का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही श्री मति नीरु ने बताया कि मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि मैं प्रदेश नेतृत्व की तरफ से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण कर्तव्य व निष्ठा के साथ पालन करुंगी।
एक टिप्पणी भेजें