रविवार, 12 मार्च 2023

समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सृष्टि गुलाटी सम्मानित।
कोई भी कार्य छोटा नही होता फिर वह कोई भी कार्य हो। सेवा का कार्य करना भी एक अनोखा कार्य होता है। यदि वही कार्य कोई छोटा बच्चा करे तो ओर भी ख़ुशी होती हैं। इन्ही सेवा कार्यो के बीच एक नन्ही सी बच्ची हैं फरीदाबाद हरियाणा की सृष्टि गुलाटी। जिसका नाम आज सबकी जुबान पर है। समाज सेवा के अनोखे ओर बेहतरीन कार्यो के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सम्मानित हुई
सृष्टि गुलाटी। नई अनाज मंडी करनाल हरियाणा में आयोजित हुए विश्व महिला दिवस ओर राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट ओर समाज सेवा कार्यो के लिए महिलाओ ओर बालिकाओ को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कई महिलाओं और बालिकाओं को उनके अच्छे कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी के बीच सबके आकर्षण का केंद्र रही फरीदाबाद हरियाणा की 7 वर्षिय सृष्टि गुलाटी। जिसको समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर यह सम्मान पाने वाली सृष्टि गुलाटी सबसे कम उम्र की बालिका बनी। इससे पहले साल 2022 मे भी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सृष्टि राज्य स्तर पर सम्मानित हुई थी।
लगातार 2 साल से यह सम्मान पाने वाली सृष्टि पूरे हरियाणा और भारत मे सबसे कम उम्र की पहली बेटी बनी साथ ही यह एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना। पूरे परिवार के लिए यह हर्ष ओर गर्व का पल है। माता पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद खुश और गर्वित महसूस कर रहे है। अपने हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री से सम्मानित होने अपने में बड़े सौभाग्य की बात है। सृष्टि की कुछ उपलब्धियो का सारांश नीचे दिया गया है।
सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी.
स्कूल में प्रथम कक्षा की छात्रा है।
विश्व रिकॉर्ड:-
सृष्टि गुलाटी द्वारा सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा 715 प्रमाण पत्र,90 अवार्ड,40 ट्रॉफी, 25 मेडल प्राप्त करनें का बेमिसाल ओर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सृष्टि को यह सभी प्रमाण पत्र डांस, ड्राइंग, पेंटिंग, फ़ैशन शो, बेबी शो, बेबी ओलिम्पिक आदि सभी सांस्कृतिक, सामाजिक ओर धार्मिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्राप्त हुए हैं।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक:-
सृष्टि गुलाटी का नाम विभिन्न रिकॉर्ड बुक में दर्ज है जैसे- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, होप इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, फॉरएवर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टेट बुक ऑफ अप्रूवल रिकॉर्ड, आसाम बुक रिकॉर्ड, ब्रेवो इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड आदि।
समाज सेवा:-
सृष्टि गुलाटी के द्वारा अभी तक जरूरतमंद महिलाओ, नन्हे बच्चों और बुजुर्गों के लिए 1000 मास्क, 1800 सेनिटरी पैड, 2000 लेखन सामग्री, 2500 बेबी डाइपर, 200 मिट्टी की गुल्लक, 250 पक्षियों के सकोरे, 100 जोड़े जुराबें, 1100 तुलसी जी के पौधे, 100 बेबी किट आदि वितरित किए है। साथ ही इन सभी को वितरित करने का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है।
इन नामों से भी पुकारी जाती है सृष्टि गुलाटी:-
सृष्टि गुलाटी को विभिन्न नामो से भी पुकारा जाता हैं जैसे गुल्लक गर्ल, तिरंगा गर्ल, बेबी गर्ल, रिकॉर्ड गर्ल, तुलसी गर्ल, मिट्टी के रत्न, टी गर्ल।
इन्ही सब कार्यो के लिए सृष्टि को सम्मानित किया गया। बच्चे भी खेल के साथ ही साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी नाम करते है। बच्चो में बचपन से ही नेक कार्यो के लिए रुचि होनी चाहिये।
You Might Also Like
-
Nextगागलहेड़ी में ग्रामीण संगठन के पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा के नेतृत्व में लार्डकृष्णा एकेडमी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया-जिले भर के पत्रकारों के साथ सीओ सदर भी रहे मौजूद
-
Previousभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज जनपद मेरठ में कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित हुए।
एक टिप्पणी भेजें