सोमवार, 13 मार्च 2023

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरकोट के वरिष्ठ भाजपा एवं शेरकोट पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा के निवास पर पहुंचे नगीना लोक सभा के पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह। शशिकांत शर्मा के फुफ्हरे भाई की पत्नी का स्वर्गवास कुछ दिनों पूर्व हो गया था। उसी के चलते दुःख प्रकट करने के लिए पहुंचे डॉ यशवंत सिंह। शशिकांत के छोटे भाई दीपक बरोलिया पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर की महिमा है।
उसको कोई नहीं पहचानता है। आपके भाग्य में जितना आपकी पत्नी के साथ जितना जीवन व्यतीत होना था। ईश्वर की कृपा से उतना जीवन पूर्ण हुआ है। आपकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रही है आपको धैर्य से ईश्वर पर विश्वास रखना ।और आगे का जीवन व्यतीत करना है। नगीना लोक सभा के पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह उसके पश्चात शेरकोट भाजपा कोषाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी के निवास पर पहुंचे। भाजपा शेरकोट के कोषाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी के पुत्र की होली से 2 दिन पहले उनके पुत्र सक्षम रस्तोगी की मोटरसाइकिल से किसी कारण वश मृत्यु हो गई थी।
धामपुर की ओर अपने निवास शेरकोट को अपने मित्र के साथ घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच एनएच हाईवे 74 पर स्थित मनोकामना मंदिर के निकट रोड पर ही एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी सूचना मिलने पर एंबुलेंस घटना पर शीघ्र पहुंच गई थी। धामपुर सीएससी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित बताया था। जो सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। तथा शहर में शोक की लहर बिजली की तरह दौड़ गई थी। मुकेश रस्तोगी बहुत ही स्वाभाविक तथा अच्छे मिलनसार व्यक्ति हैं। उनके जीवन में एक ही संतान थी।
परंतु वह भी ईश्वर को प्यारी हो गई। मुकेश रस्तोगी के पुत्र का नाम सक्षम रस्तोगी था उनकी आयु मात्र 18 वर्ष की थी। जो ईश्वर को प्यारे हो गए हैं। उसी के चलते नगीना लोक सभा पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह ने पहुंचकर दुःख प्रकट करते हुए मुकेश रस्तोगी को धैर्यवान से अपना एवं अपनी पत्नी का जीवन व्यतीत करो। ईश्वर ने आपके पुत्र सक्षम रस्तोगी की इतनी ही उम्र लिखी थी।
एक टिप्पणी भेजें