सोमवार, 16 जनवरी 2023


हनी सिंह ने अपनी बीमारी का किया खुलासा:बोले- शाहरुख खान ने इलाज के दौरान किया सपोर्ट, दीपिका पादुकोण ने रिकमेंड किया डॉक्टर
सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान हनी ने खुलासा किया कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था, जिसके चलते उन्हें इलाज से गुजरना पड़ा। मीडिया को दिए इंटरव्यू में हनी ने बताया कि उनके इस बुरे वक्त में, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उनके साथ थे। सेहत का हाल जानने के वो हनी के कॉन्टैक्ट में थे। हनी ने बताया कि इस दौरान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने उन्हें सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं दीपिका ने डॉक्टर से भी उनका कॉन्टैक्ट करवाया।
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान के हनी ने कहा- 'दीपिका ने दिल्ली में एक डॉक्टर सजेस्ट किया था, मैं उनके पास गया था। बाकी शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया। अक्षय पाजी के कॉल आते थे। मैं फोन पर भी बात नहीं करता था। 5 साल तक मैंने किसी से भी फोन पर बात नहीं की। बीमारी के चलते कई सालों मैंने गाने नहीं बनाए। 3 साल तक मैंने टीवी नहीं देखी। मुझे ऐसा लगता था, टीवी पर आने वाली खबरें मुझे ट्रिगर करेंगी।'
ब्रूट इंडिया से बातचीत में हनी ने कहा कि उन्हें एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजें कभी नहीं हुईं थी, जिस कारण बीमारी का पता चलने में ही 2 साल का समय लगा और फिर इलाज के लिए सही डॉक्टर मिलने में तीन साल का वक्त लगा। म्यूजिक से इतने लंबे ब्रेक का कारण उनकी बीमारी थी।
हनी ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा- ‘भाई मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके बहुत सारे वेरिएशन हैं। इसके बहुत सारे कलर्स हैं, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी चीजें इसके आगे कुछ भी नहीं हैं। मुझे मेंटल हेल्थ का कोविड 19 हुआ था। इसे साइकोटिक सिमटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर कहा जाता है, जो बहुत खतरनाक चीज है। किसी को भी न हो, मेरे दुश्मन को भी नहीं। मैं दिन रात मौत की दुआ करता था।’
एक टिप्पणी भेजें