सोमवार, 16 जनवरी 2023

मेरठ डिग्री कॉलेज में सोमवार को छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले और कई राउंड गोलियां चलीं। मारपीट में 3 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलाने वाले कौन थे, इसकी जांच-पड़ताल के लिए पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, मारपीट में घायल हुए 3 छात्रों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।छात्र नेता विजित तालियान के अनुसार, दोपहर में 10-15 युवक कॉलेज में घुसे थे। उनके पास काफी मात्रा में हथियार थे। वे कैंपस के अंदर से एक छात्र को उठाकर ले जाने के लिए आए थे। जैसे ही उसके साथियों को इसकी जानकारी हुई। वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। छात्र को उठाने आए युवकों ने देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। विवाद क्यों हुआ है? इसका पता नहीं चल पाया है।
छात्र नेता विजित तालियान के अनुसार, दोपहर में 10-15 युवक कॉलेज में घुसे थे। उनके पास काफी मात्रा में हथियार थे। वे कैंपस के अंदर से एक छात्र को उठाकर ले जाने के लिए आए थे। जैसे ही उसके साथियों को इसकी जानकारी हुई। वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। छात्र को उठाने आए युवकों ने देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। विवाद क्यों हुआ है? इसका पता नहीं चल पाया है।
एक टिप्पणी भेजें