शुक्रवार, 27 जनवरी 2023
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgJ5uYICCxbLWUUNzDcz3ptgMgQ3fBHmD7jhdgZidVWPVb0GNoXCRGfXI8sFwGWYhIcxLyzfSL55eZ_eBn0dbSywPvknagRzSBj7NSzWLW4LJy-mfJoP0ApzIuoWdACEHKNqfNHNS59i86a_jO8J6ht3_TnP0l2wt-XxSKHirXC9CeXtguE44Is055aKA/s600/IMG_20230127_180828.jpg)
![](http://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiETgLnhELohy87kiZFufL3bmrkJ3BxVsprHB42vk9UTeR90wI9MQLoKaSw7XThmtHokTZ7o9upEYuAmoZyNMgfw9zXuuvMd9_9ZbDZRUwZlXFYArclieNNuDF63mLqkgJYXz64ZnUqzspUVoIejNmcYZjQssudWCYbGDWWvkE_8UZK/s220/Screenshot_2023_0120_214046.png)
मेरठ:- नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,2 साल से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता,पुलिस पर भी लगाए आरोप
मेरठ में नौकरी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।मसाज सेंटर संचालक ने युवती को पहले नौकरी का झांसा दिया और बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। 2 साल से पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ भी दिया। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी है। शुक्रवार को पीड़िता एसएसपी दफ्तर न्याय के लिए पहुंची। पुलिस को अपना पूरा दर्द बयां किया।पीड़िता ने बताया कि वो ब्यूटीपार्लर में जॉब करती है। 2 साल पहले 2021 में उसकी मुलाकात अमरीश त्यागी नाम के व्यक्ति से हुई। दोनों में बातचीत हुई। अमरीश अपना मसाज पार्लर और स्पा सेंटर चलाता है। आरोपी ने पीड़िता को अपने यहां नौकरी करने का सपना दिखाया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता आरोपी का फोटो लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी की उसने अपनी शिकायत थाना टीपीनगर में की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और मामला रफा दफा करा दिया। कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ भी दिया। युवती का आरोप है कि जब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो आरोपी के हौसले बढ़ गए। अब आरोपी उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
युवती का कहना है कि आरोपी अमरीश इसी तरह नौकरी के बहाने गलत काम करता है। आरोपी शारदा प्लाजा, नामचीन होटलों, पंजाबी पुरा में लड़कियों के साथ गलत काम करता है। वहीं इसके अड्डे हैं। आरोपी कई जगहों पर यही वारदात करता है। लड़कियों को पहले नशीला पदार्थ खिलाता है फिर दुष्कर्म करता है।वही सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि युवती स्पा सेंटर में काम करती है।वहां के एक युवक पर उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।थाना टीपीनगर की घटना है जांच कराकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें