शनिवार, 17 सितंबर 2022

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में कुछ खरीदने गई किशोरी को दबोच लिया गया। होटल के ही एक कमरे में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने जब परिजनों को जानकारी दी तो वह भी दहशत में आ गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित होटल पर शुक्रवार देर रात एक किशोरी कुछ खरीदने गई थी। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान किशोरी को वहां दबोच लिया गया। होटल के कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। गनीमत रही कि आरोपियों ने किशोरी की जान बख्श दी। उनके चंगुल से किसी तरह छुटी किशोरी जब घर पहुंची और उसने पूरी बात बताई तो परिजन सन्न रह गए।
देर रात मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई लेकिन होटल संचालक भी फरार मिला। फतेहपुर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। एएसपी पूणेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का पिता छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है मामला प्रेम प्रसंग का भी लगता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें