रविवार, 18 सितंबर 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख जल्द ही विक्की कौशल के साथ 'सैम बहादुर' में नजर आएंगी। फातिमा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फातिमा इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक झलक शेयर कर बताया कि कैसे वो इस रोल की तैयारी कर रही हैं।फातिमा इन दिनों एक किताब पढ़ रही हैं, जो इंदिरा गांधी की लाइफ पर आधारित है। उन्होंने मीडिया स्टोरी पर एक किताब का फोटो शेयर किया है, जिसका टाइटल 'इंदिरा- द लाइफ ऑफ नेहरू गांधी' है। इस पिक्चर के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा, "उनकी जिंदगी पर आधारित यह बहुत ही इंटरेस्टिंग किताब है। मैंने अभी तक इसे आधा ही पढ़ा, लेकिन मैं लोगों को इस किताब को जरूर पढ़ने की सलाह दूंगी।"
फातिमा ने फिल्म के सेट से एक BTS पिक्चर भी शेयर की है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा, 'और यह सैम बहादुर की शुरुआत है।' बता दें, विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का रोल प्ले करते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी।फातिमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास सैम बहादुर के अलावा कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। फातिमा के पास तरुण डुडेजा की फिल्म धक धक है। तरुण ने इस फिल्म को लिखा भी है। तापसी पन्नू, प्रांजल खंडिया और आयुष माहेश्वरी ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फातिमा सना शेख आखिरी बार मॉर्डन लव: मुंबई के एक एपिसोड में नजर आई थीं।
एक टिप्पणी भेजें