शुक्रवार, 16 सितंबर 2022


लखनऊ के कैंट में दिलकुशा कॉलोनी में हुए हादसे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है
राजधानी लखनऊ के कैंट में दिलकुशा कॉलोनी में हुए हादसे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ में दीवार गिरने से लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं, घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।लखनऊ में गुरूवार देर रात हुए हादसे में निर्माणाधीन दीवार के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूरों पर दीवार ढह गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायल युवक अब खतरे से बाहर हैं।
एक टिप्पणी भेजें