शनिवार, 17 सितंबर 2022


वरुण शर्मा ने लगाई सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते पर मोहर:कपल की फोटो शेयर कर लिखा- इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही है। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। अब इन दोनों की एक फोटो सामने आई है, जिसे बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वरुण शर्मा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ओए होए, इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी।' इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में सोनाक्षी और जहीर को टैग भी किया है। इस फोटो में सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे की तरफ देखते हुए स्माइल कर रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए वरुण ने जहीर और सोनाक्षी के रिश्ते पर मोहर भी लगा दी है।
जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। कुछ समय पहले सोनाक्षी ने अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था, जिसके लिए कराए गए फोटोशूट में वो डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद से ही फैंस ने दोनों की सगाई होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
जहीर इकबाल ने फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं सोनाक्षी ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से अपना करियर शुरू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों साथ में अपकमिंग फिल्म 'डबल XL' में नजर आएंगे।
एक टिप्पणी भेजें