शनिवार, 17 सितंबर 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि बीजेपी इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई। वहीं, आज ही नामीबिया से 8 चीतों को लेकर स्पेशल चार्टर्ड कार्गो फ्लाइट मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन पर लैंड हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को छोड़ेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक लाइन का ट्वीट करके कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश ने ट्वीट किया, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 72वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन्यजीव विशेषज्ञों की उपस्थिति में शनिवार को सुबह लगभग 10.45 बजे जानवरों को 10 किमी में फैले एक बाड़े में छोड़ देंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'चीता समाप्त हो गया था। चीता को पुनर्स्थापन करने का ऐतिहासकि काम हो रहा है। ये इस सदी की वन्य जीवन की सबसे बड़ी घटना है। इससे मध्य प्रदेश और विशेष तौर पर उस अंचल में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ेगा।'
भारत से चीते विलुप्त हो गए थे। आखिरी चीता 1947 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मारा गया था। इसके बाद 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था। इन्हें भारत लाने के प्रयास में दशकों लग गए। 1970 के दशक में इसकी शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने थी। अब तक हमेशा अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक या कानूनी बाधाओं में इसे भारत लाने की कोशिश विफल होती रही।
नामीबिया से 8 चीतों को लेकर आ रही स्पेशल चार्टर्ड कार्गो फ्लाइट मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर लैंड हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एमपी के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को रिलीज करेंगे।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घा:राजनाथ सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'प्रधानमंत्री... भारत के लिए भगवान का वरदान है, यह मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जन्म लेने के बाद से ही उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। PM बड़े फैसले लेते हैं।'
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 9वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के करुणागापल्ली पहुंचे हैंकांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 9वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के
करुणागापल्ली पहुंचे हैं
आज नामीबिया से आठ चीते भारत आ रहे हैं। एक विशेष विमान में सवार होकर ये चीते शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद इन्हें हेलिकॉप्टर से कुनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छोड़ा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करेगी और इसके तहत वह रक्तदान शिविर लगाएगी, स्वच्छता अभियान चलाएगी तथा ‘विविधता में एकता’ उत्सव मनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की जयंती तक आयोजित होने वाले इस ‘सेवा पखवाड़ा’ का मुख्य उद्देश्य ‘गरीबों, शोषितों, वंचितों तक पहुंच सुनिश्चित करना और उनके जीवन में गुणात्मक सुधार लाना है।’उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में ‘विविधता में एकता’ उत्सव मनाएंगे और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देंगे। सिंह ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान पार्टी कार्यकर्ता पौधारोपण, स्वच्छता और जागरूता अभियान भी चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांग जनों के बीच उपकरणों का वितरण करेंगे, खादी के उत्पादों को प्रोत्साहित करेंगे और मुफ्त स्वास्थ्य जांच केंद्र लगाएंगे।प्रधानमंत्री के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को भाजपा राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय से लेकर सभी राज्य मुख्यालयों और जिला कार्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाएगी। केंद्रीय मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे।
मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति और राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों सहित तकरीबन अन्य 1,200 उपहारों की शनिवार से नीलामी आरंभ होगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि भगवान गणेश की प्रतिमा, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृतियां भी प्रधानमंत्री को भेट किए गए उपहारों में शामिल है, जिनकी ई-नीलामी की जाएगी। ई-नीलामी से प्राप्त हुई धनराशि 'नमामि गंगे' मिशन को दान की जाएगी। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल पर स्थापित उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इसी साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें अखंड पत्थर से बनी नेताजी की दो फुट ऊंची प्रतिमा का मॉडल भेंट किया था। उस समय मोदी ने ट्वीट कर कहा था, ''आज अरुण योगीराज से मिलकर बहुत खुशी हुई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की उत्कृष्ट प्रतिमा भेंट करने के लिए मैं उनका आभारी हूं।'' रेड्डी ने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री को सौंपे गए उपहार भी इस नीलामी का हिस्सा होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे 24 उपहारों की नीलामी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''इन खिलाड़ियों में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पदक विजेता, पैरालंपिक खेल 2022 और थॉमस कप में भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले कई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को खेल वस्तुएं उपहार में भेट की थी। ये भी नीलामी का हिस्सा होंगी।'' इस बार राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में हुए और वहां भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदेर्शन से सभी का दिल जीता था। नीलामी वेब पोर्टल पीएममोमेंटोज डॉट गॉव के जरिए की जाएगी और यह दो अक्टूबर को समाप्त होगी। कुछ उपहारों को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए लगाया गया है।
नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। मोदी जब सिर्फ आठ साल के थे, तभी वह राष्ट्रीय स्वयेसंवक संघ (RSS) के संपर्क में आए। वह महज 20 साल की उम्र में पूरी तरह से आरएसएस के प्रचारक बन गए। वह पहली बार 1971 में औपचारिक रूप से आरएसएस में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुरकर नहीं देखा। मोदी ने बचपन में वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की भी मदद की। नरेंद्र मोदी करीब 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की।
एक टिप्पणी भेजें