- प्रियंका गांधी बोलीं- 'बिकिनी हो, घूंघट या हिजाब, महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का हक' | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

प्रियंका गांधी बोलीं- 'बिकिनी हो, घूंघट या हिजाब, महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का हक'

कर्नाटक के हिजाब विवाद पर राजनीति तेज हो गई है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद हो। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है, जो कि उनको संविधान से मिला है। ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' भी लगाया है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब। यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है। यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।बता दें कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा है। कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने सामने हो गए हैं। पथराव की घटनाएं भी हुई हैं। मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं। हालातों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने 3 दिनों के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...