उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान का प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे और उन्होंने पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में घोषणा पत्र को जारी किया। पहले यह संकल्प पत्र रविवार को जारी किया जाना था लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का लोक कल्याण संकल्प पत्र केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भाजपा के लोक कल्याण संकल्प को जारी किया।लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रदेश के हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कालेज स्थापित होंगे। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाएं एक निश्चित समय में प्राप्त हों, इसकी गारंटी देने वाला कानून लाया जाए। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि अयोध्या में श्री राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि बहन-बेटियों से लव जिहाद करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा और एक लाख के जुर्माना किया जाए। जिससे इस कुकत्य को करने से पहले कोई भी एक हजार बार सोचे।
लोकप्रिय पोस्ट
-
प्रेम विवाह करने वाले युवक को हिरासत में लेने के बाद छोड़ने की एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए यूपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को एं...
-
आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया की लत में बुरी तरह फंस चुकी है। इस आभासी दुनिया में दोस्ती करते समय लोग एक-दूसरे की सही जानकारी लेने की जहमत ...
-
पहले चोर बंद घरों की तलाश में इलाकों में घूमकर रेकी करते थे। अब वे सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। आजकल लोग कहीं भी घूमने जाते हैं तो पल-...
-
देश की राजधानी दिल्ली मेंबुधवार (22 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री...
-
बृहस्पतिवार को कचहरी में उस समय हंगामा हो गया जब घरेलू हिंसा के मुकदमे की तारीख पर आए पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर काफी ...
-
महंत राजू दास द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को लेकर दिए गए बयान को लेकर सपा में उबाल आ गया। गुरुवार को सपा नेताओं ने क...
एक टिप्पणी भेजें